फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खुल गए सारे ताले वाह क्या बात हो गई....

खुल गए सारे ताले वाह क्या बात हो गई....

Thu, 17 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खुल गए सारे ताले वाह क्या बात हो गई....
भजनों से समां बांधा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री मेंहदीपुर बालाजी मित्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को मोहल्ला शिव कालोनी में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य उमादत्त ने मुख्य यजमान घनश्यामदास तायल परिवार सदस्यों से पूजन करवाया। इसके बाद महावीर प्रसाद अग्रवाल, टिंकू नरेंद्र गर्ग, प्रेम गुप्ता, घनश्याम, विजय हल्दीया, नवीन बंसल व बालकिशन अग्रवाल ने पाठ के दोहे व चौपाइयों को गुणगान किया। पाठ के बाद भजनों का दौर आरंभ हुआ। जिसमें म्यूजिक मास्टर राहुल ने खुल गए सारे ताले वाह क्या बात हो गई, जब से जन्में कन्हैया करामात हो गई भजन सुनाकर भक्तों को नाचने पर मजबूर कर दिया। वहीं नरेश कौशिक ने हे दुख भंजन मारुति नंदन, सुमन कौशिक ने राम मेरे आ जाओ, खुशी ने जगत के रंग क्या देखू तेरा दीदार काफी है आदि भजनों से बाबा का गुणगान किया। इस अवसर पर नेमीचंद तायल, मनमोहन, धर्मपाल सिंह, सत्यनारायण गोयल, राकेश गोयल, रामशरण, हेमंत, संदीप गोयल, नवल किशोर, हेतराम, भगवती प्रसाद, जगमोहन व अशोक सिंघल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed