फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1100 couples offered sacrifice in Mahayagya on Swami Dayanand Saraswati Jayanti.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती पर 1100 जोड़ों ने महायज्ञ में आहुति डाली

Sun, 23 Feb 2025 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
1100 couples offered sacrifice in Mahayagya on Swami Dayanand Saraswati Jayanti.
फोटो संख्या:75- राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में श्रीमद्भागवत गीता महायज्ञ में हवन में आहूति
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में अनहद शक्ति फाउंडेशन की ओर से महान समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की 200 की जयंती मनाई गई। इसके उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत गीता महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ में 1100 जोड़ों ने अपनी आहुति दी। महायज्ञ में 1500 किलो पीपल की सूखी लकड़ी, तीन क्वींटल हवन सामग्री, 32 टन देशी घी के पीपे श्रद्धालुओं की ओर से योगदान किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रताप सिंह, कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अभिषेक गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि ममता यादव सदस्य हरियाणा लोक सेवा आयोग। केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के कुलपति डॉ. टंकेश्वर कुमार, इंदिरा गांधी मीरपुर विश्वविद्यालय रेवाड़ी के कुलपति जेपी यादव, स्थानीय विधायक कंवर सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरियाणा के प्रताप सिंह ने कहा कि इस शुभ अवसर पर जिनकी जयंती के उपलक्ष में यह इतना बड़ा आयोजन महेंद्रगढ़ में किया गया है। ऐसा लगता है कि स्वामी दयानंद सरस्वती का इस क्षेत्र से गहरा संबंध है। उनके जीवन का उनके सत्य संघ का इस क्षेत्र के जनमानस में मन प्राण तक असर था। आज से 200 वर्ष पूर्व उनका जन्म हुआ था। कल्पना करें कि उसे समय इस राष्ट्र की स्थिति कैसी रही होगी। उस समय इस समाज के गर्त में बहुत बड़ी कुरीतियों, कुप्रथा, रितिया, नितियां, भ्रम बड़े चरम पर था। दयानंद सरस्वती ने इन कुरीतियों को खत्म किया। इस मौक पर चार हजार श्रद्धालु, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के वॉलेंटियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed