फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11 rejects pass due to moisture

नमी के कारण रिजेक्ट 11 ढेरियां हुई पास, 11 किसानों से 371 क्विंटल बाजरा खरीदा

Fri, 02 Oct 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
11 rejects pass due to moisture
राजकीय अवकाश होने के चलते शुक्रवार को किसानों को खरीद के टोकन जारी नहीं किए गए। वीरवार को नमी के कारण रिजेक्ट की गई बाजरे की ढेरियों को शुक्रवार को दोबारा से जांचा गया। नमी नियम अनुसार मिलने पर 11 किसानों से 371 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। शुक्रवार को बाजरे की लिफ्टिंग भी शुरू हो गई। महेंद्रगढ़ मंडी में 1475 क्विंटल बाजरे का उठान किया गया।
विज्ञापन

दो अक्तूबर को गांधी जयंती के कारण मंडी में खरीद नहीं हुई। किसानों को कृषि विभाग के पोर्टल से मैसेज नहीं आए। जिस कारण शुक्रवार को कोई किसान मंडी नहीं पहुंचा। वीरवार को 14 किसानों की ढेेेरी नमी के कारण रिजेक्ट हो गई थी। शुक्रवार को हैफेड के परजेचर ने दोबारा से भी ढेरियों को जांचा। शुक्रवार को 11 ढेरियों में नमी सामान्य मिलने पर उनकी खरीद कर ली गई। जिसमें 371 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। महेंद्रगढ़ मंडी में अब तक कुल 70 किसानों से 2183क्विंटल बाजरा खरीदा गया। शुक्रवार से बाजरे के उठान का काम भी शुरू हो गया। जिसमें पहले दिन 1475 क्विंटल का उठान हो गया। हैफेड परचेजर संजीव कुमार ने कहा कि शनिवार को टोकन के हिसाब से खरीद की जाएगी। किसान बाजरे को सुखाकर मंडी में लाएं। जिससे उनको मंडी में खरीद के लिए इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed