फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11 mm rain in Narnaul, benefit for crops

नारनौल में हुई 11 एमएम बारिश, फसलों के लिए फायदा

Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
11 mm rain in Narnaul, benefit for crops
करीब 20 दिन के सूखे के बाद रविवार रात क्षेत्र में हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौट आई। सुुखने की कगार पर पहुंच चुकी बाजरा व ग्वार की फसल के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरसी। नारनौल में 11 एमएम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक-दो दिन में मानसून की अच्छी बारिश होने की संभावना है। किसान रामेश्वर, दीनदयाल, हरलाल, रामकिशन व भूप ने बताया कि मानसून की बारिश न होने के कारण उनकी बाजरा व ग्वार की फसल सुखने लग गई थी। इस समय फसलों को बारिश की सख्त जरूरत थी। अगर कुछ दिन बारिश न होती तो उनकी फसल सुखकर नष्ट हो जाती। हल्की बारिश के कारण फसलों में रौनक आने लगी है। बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed