फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11 Hatta Bazar road construction stopped, allegations of use of substandard material

Mahendragarh-Narnaul News: 11 हट्टा बाजार सड़क निर्माण रुकवाया, घटिया सामग्री लगाने का आरोप

Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
11 Hatta Bazar road construction stopped, allegations of use of substandard material
फोटो संख्या:70- मोहल्ला सैनीपुरा में सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर नार - फोटो : किसान दिवस में बोलते डीडीओ श्याम कुमार तिवारी।
महेंद्रगढ़। शहर के 11 हट्टा बाजार के सड़क निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए बुधवार सुबह नौ बजे निर्माण कार्य रुकवा दिया। मोहल्ला सैनीपुरा व आसपास के शहरवासियों ने निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की मांग उठाते हुए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि ठेकेदार व निर्माण एजेंसी की ओर से बिना बिजली के पोल हटाए ही काम शुरू कर दिया। निर्माण से पहले पोल व अतिक्रमण हटाने की बात कही गई थी। जब इसकी सूचना नगरपालिका चेयरमैन से की तो मौके पर पहुंचकर चेयरमैन ने ठेकेदार को भी काम बंद करने को कहा।
विज्ञापन

10 साल के लंबे इंतजार के बाद 21 अप्रैल को विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल तोड़कर सड़क निर्माण का काम शुरू कराया था। इसके लिए नपा की ओर से 2.81 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था। लोगों ने निर्माण सामग्री की जांच की मांग उठाते हुए नारेबाजी की और सड़क निर्माण कार्य में सामग्री की गुणवत्ता व नियमों को दरकिनार कर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की शिकायत पर नगरपालिका के चेयरमैन रमेश सैनी ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया। यह सड़क मार्ग पिछले 10 सालों से विवादों में रहा है। कभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली तो कभी इसकी फाइल पर ऑब्जेक्शन लगाकर इसे अधर में लटकाए रखा है।
नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि निर्माण सामग्री की मिक्सिंग के लिए नियमानुसार आरएमसी प्लांट का उपयोग होना चाहिए था, लेकिन इसकी बजाय एक छोटी मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे निर्माण सामग्री की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। नगरपालिका में इस समय अधिकारियों के मुख्य पद रिक्त हैं, जिससे कार्य की निगरानी नहीं हो रही है।
इसकी जांच की मांग को लेकर उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी गई है। सड़क के बीचोंबीच लगे बिजली के पोल भी अब तक नहीं हटाए गए हैं। पोल और तारों को शिफ्ट करने के लिए 70 लाख रुपये की राशि निगम को जारी की जा चुकी है। पूर्व में भी शहर की सड़कों की स्थिति खराब रही है।
मसानी चौक से बालाजी चौक की सड़क कुछ ही महीनों में जर्जर हो गई थी, जिससे लोग आज भी परेशान हैं। नगरपालिका में स्थायी अधिकारियों की कमी के कारण भी निरीक्षण नहीं हो पा रहा है। जब तक निर्माण कार्य नियमों के अनुसार और उच्च गुणवत्ता के साथ नहीं किया जाएगा, तब तक कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं, मोहल्ला सैनीपुरा निवासी मामचंद, रवि सेनी, मनोज सैनी, ताराचंद, रोहताश, दिनेश, होशियार, राजकुमार, रामोतार, सोमदत सैनी, ईश्वर सैनी, हरिराम सैनी ने बताया कि 21 अप्रैल को विधायक कंवर सिंह यादव ने नारियल तोड़कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया था।

वहीं, ठेकेदार की ओर से 13 मई को सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। करीब 50 मीटर एक साइड से बने सड़क के नीचे सीवरेज के ढक्कन भी दबा दिए गए हैं। सीवरेज जाम होने पर सड़क को तोड़कर ही ढक्कन निकाला जाएगा। बीचोंबीच खड़े पोल दुर्घटनाओं का कारण बनेंगे और दोनों ओर जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक पूरी चौड़ाई में सड़क नहीं बनेगी। इस दौरान हरिराम खन्ना, पार्षद विष्णु वाल्मीकि, पार्षद सुरेंद्र फौजी सहित सैनीपुरा के लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed