{"_id":"5cd082c1bdec2207292554d9","slug":"101557168833-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ऐसा हो, जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ऐसा हो, जिसके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। चुनावी सरगर्मियां पूरी तरह चरम पर है। राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए जोर आजमाईश कर रहे हैं। इस चुनाव में मतदाता अपने वोट से देश का भाग्य बदल सकता है। वहीं लोगों का कहना है कि मतदान के जरिए ऐसे सांसद का चयन करें जोकि देशहित को पहले देखे। नेता कर्मठ व ईमानदार होना चाहिए तभी क्षेत्र का विकास सही तरीके से संभव हो सकेगा। ऐसे में 12 मई को जरूर मतदान करें और देश की प्रगति में शामिल हो।
मैं मतदान को लेकर उत्साहित हूं। शादी के बाद पहली बार ससुराल में मतदान का प्रयोग करूंगी। हमें एक साफ छवि के नेता का चुनाव करना चाहिए जो क्षेत्र, राष्ट्र की आवश्यकताओं का ध्यान रखते हुए देश को उन्नति की राह पर ले जा सके। पांच साल में लोगों को एक बार वोट करने का मौका मिलता है। ऐसे में लोगों को वोट का प्रयोग करना चाहिए। जिससे देश और क्षेत्र का विकास हो सके।
- अंशु यादव, प्रधानाचार्या, एबीएम प्ले स्कूल
सांसद क्षेत्र और देश हित में सोचने वाला होना चाहिए। एक योग्य सांसद ही युवाओं को रोजगार व क्षेत्र का विकास करा सकता है। 12 मई को वोट देकर ईमानदार, लोकप्रिय व कर्मठ नेता का चुनाव करे। लोग खुद वोट करे और दूसरे को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। युवाओं को भी इसमें बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
- संदीप गुप्ता, कारोबारी
चुनाव में मतदान शत प्रतिशत होना चाहिए। लोगों में चुनाव के दिन मतदान की भावना होनी चाहिए। अपने खुद मतदान करें ओर सगे संबंधियों और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। एक मजबूत राष्ट्र के लिए मतदान जरुरी है। जब योग्य व्यक्ति का चुनाव होगा तो वह क्षेत्र के साथ देश के विकास करेगा।
- मनोज अग्रवाल, कारोबारी
सांसद वहीं जो पांच साल तक जनता के बीच में रहकर जनता के दुख दर्द को बांटे। यदि नेता ईमानदार होगा तो देश उन्नति करेगा। जब देश की उन्नति होगी तो हर जगह खुशहाली आएगी। इसलिए मतदान करना जरुरी है। लोग खुद मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
- डॉ. अभिषेक यादव