फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sanitation workers staged a protest and locked the Municipal Council President's office.

Mahendragarh-Narnaul News: सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नगर परिषद अध्यक्ष कार्यालय पर की तालाबंदी

Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers staged a protest and locked the Municipal Council President's office.
फोटो नंबर-15नप प्रधान कार्यालय की तालाबंदी कर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
नारनौल/कनीना/मंडी अटेली। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय हड़ताल वीरवार को 29वें दिन भी जारी रही। मांगें पूरी नहीं होने से आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर परिषद परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर परिषद अध्यक्ष के कार्यालय पर तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मचारियों ने नप के अन्य कार्यालयों को भी करीब आधे घंटे तक बंद रखा। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिससे कुछ देर कामकाज प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि सरकार मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना शामिल है। संघ और सरकार के बीच हुए लिखित समझौते को लागू करने की भी मांग है। डोर-टू-डोर कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कनीना और मंडी अटेली में प्रदर्शन
नगरपालिका इकाई कनीना के सफाई कर्मचारियों की काम छोड़ हड़ताल भी वीरवार को 29वें दिन जारी रही। इकाई प्रधान अनिल कुमार मलिक ने हड़ताल की अध्यक्षता की। कर्मचारियों ने कच्चे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा बंद करने और समान काम के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की। मंडी अटेली में नगरपालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को एक माह पूरा हो गया है। मंगलामुखी समाज ने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन किया। नपा प्रशासन ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कूड़े के ढेर हटवाए। डॉ. जितेंद्र पाल ने सफाई कर्मियों के वेतन बढ़ाने और उन्हें नियमित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed