फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रेवाड़ी से फुलेरा रुट पर रेल सेवा बढ़ाने की मांग

रेवाड़ी से फुलेरा रुट पर रेल सेवा बढ़ाने की मांग

Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी से फुलेरा रुट पर रेल सेवा बढ़ाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। रेवाड़ी रिंगस फुलेरा रेलयात्री संघ ने महेंद्रगढ भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीरसिंह को पत्र लिखकर रेवाड़ी-फुलेरा रुट पर रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की। संघ के अध्यक्ष मंजीत, सचिव अनिल कुमार, रामसिंह ने सांसद को भेजे पत्र में बताया कि क्षेत्र में रेल सुविधाओं का अभाव है। रेवाड़ी से फुलेरा लाइन का दोहरीकरण करने, दादरी से महेंद्रगढ़- अलवर के बीच नई लाइन बिछाने की मांग की।

अलवर से सादलपुर वाया बहरोड के लिए नई रेल लाइन बिछाने की भी मांग की। गुरुग्राम से दिल्ली व राजस्थान के जयपुर, जोधपुर,जैसलमेर तथा गुजरात जाने के लिए गाड़ियों की संख्या कम है। अजमेर से दिल्ली सराय रोहिल्ला व जनशताब्दी एक्सप्रेस में अनारक्षित टिकट लागू नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को फायदा नहीं मिल रहा है। इनमें तीन-तीन डिब्बे लगाने व अनारक्षित टिकट को मान्य करने की मांग की। गाड़ी संख्या 74003 दिल्ली से दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर रेवाड़ी तक आने वाली गाड़ी का विस्तार रिंगस या फुलेरा तक किया जाने की मांग की। रेवाड़ी-फुलेरा सुबह चलने वाली गाडी को बड़ी लाइन का कार्य पूर्ण होने तक जयपुर तक विस्तार करने की मांग की। जोधपुर से जैसलमेर के बीच कोई गाड़ी नहीं होने से यात्रियों को खासी परेशानी हो रही है। इंटरसिटी एक्सप्रेस को नारनौल वाया रिंगस चलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed