फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   -नप व बिजली निगम आमने-सामने-

-नप व बिजली निगम आमने-सामने-

Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
-नप व बिजली निगम आमने-सामने-
डेढ़ करोड़ बिल बकाया होने पर निगम ने नप कार्यालय का काटा कनेक्शन
विज्ञापन

नप ने प्रॉपर्टी टैक्स के लिए बिजली निगम कार्यालय के लिए की पैमाइश
नारनौल। नगर परिषद और बिजली निगम विभाग में खींचतान शुरू हो गई है। बिजली बिल बकाया के चलते निगम ने नगर परिषद के दफ्तर का कनेक्शन काट दिया तो बुधवार को नप ने प्रापर्टी टैक्स के लिए बिजली निगम की जमीन की पैमाइश कर दी।
नारनौल शहर के डिफाल्टर बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि की रिकवरी के लिए मंगलवार से बिजली निगम ने बड़े पैमाने पर रिकवरी अभियान चलाया गया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के केवल शहरी कार्यालय के तहत आने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं से रिकवरी करने के लिए विभाग ने कुल 12 टीमों का गठन करके फील्ड में भेजा।
विज्ञापन

डीएचबीवीएन नारनौल के अकेले सिटी उपभोक्ताओं की तरफ 15 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बिजली उपभोक्ताओं की तरफ बकाया है। बिजली निगम को घाटे से उबारने के लिए चलाये गए इस रिकवरी अभियान में अनेक उपभोक्ताओं ने निगम की टीम को मौके पर ही भुगतान भी किया, लेकिन जिन उपभोक्ताओं ने अपनी बकाया राशि टीम को नहीं दी तो उनके कनेक्शन काटकर उनकी केबल तक उतार ली गई। निगम ने नगर परिषद की तरफ करीब डेढ़ करोड़ की राशि बकाया बताकर नगर परिषद के कार्यालय का कनेक्शन काटकर उनकी भी केबल उतार ली। निगम अधिकारियों के अनुसार स्ट्रीट लाइटों के अलावा नप कार्यालय के बिजली मीटरों का भुगतान भी बाकी है। जिसकी वजह से नप के कार्यालय के कनेक्शन काटे गए हैं, लेकिन स्ट्रीट लाइट आमजन की परेशानी को देखते हुए नहीं काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर बिजली निगम की इस कार्रवाई पर नगर परिषद ने भी अपना कड़ा रुख अपनाया। नगर परिषद ने बुधवार को बिजली निगम के पावर हाउस भवन, ट्रांसफार्मर वर्कशॉप भवन, हुडा सेक्टर के पावर हाउस भवन, इंडस्ट्रीज एरिया सब स्टेशन के भवन, लाल पहाड़ी सब स्टेशन के भवन, एसडीओ, एक्सईन व एसई कार्यालयों के भवनों की जेई को मौके पर ले जाकर पैमाइश की।
नप द्वारा प्रापर्टी टैक्स के लिए बिजली निगम के सब स्टेशनों व दफ्तरों की पैमाइश की गई है। यह एक रुटीन की पैमाइश का कार्य था। पैमाइश के बाद निगम को प्रापर्टी टैक्स का नोटिस भेजा जाएगा।

विकास शर्मा, जेई, नगर परिषद

बारह टीमों ने चलाया अभियान
नारनौल सर्कल द्वारा रिकवरी अभियान के कुल 12 टीमें बनाई गई। जिनमें निगम के जेई के नेतृत्व में एक टीम 6-7 कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। इन टीमों को नेतृत्व करने के लिए पूरे सर्कल के तहत आने वाले नारनौल के अलावा अटेली, महेंद्रगढ, नांगल चौधरी व ग्रामीण क्षेत्र कार्यालयों से जेई भी बुलाए गए थे। इनमें सुरेंद्र जोशी, सतपाल, शंकरलाल, ब्रिजेश, गजराज यादव, गजराज चौधरी, रमेश चंद्र, कपिल, जितेंद्र कुमार व उमेश कुमार आदि शामिल थे। एसडीओ ने बताया कि निगम के उच्चाधिकारियों की आदेशानुसार चलाया गया यह रिकवरी अभियान आगे भी चलाया जाएगा तथा डिफाल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed