फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एसपी साहब शायद आप होमवर्क नहीं करके आए, आगे से ऐसा न हो

एसपी साहब शायद आप होमवर्क नहीं करके आए, आगे से ऐसा न हो

Sat, 30 Dec 2017 10:49 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
एसपी साहब शायद आप होमवर्क नहीं करके आए, आगे से ऐसा न हो
एसपी साहब शायद आप होमवर्क नहीं करके आए
विज्ञापन

नारनौल। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शनिवार को यहां आयोजित जन परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में आक्रामक नजर आये। बैठक में जहां उन्होंने एक जेई व पटवारी को सस्पेंड कर दिया, वहीं उन्होंने एसपी व अन्य अधिकारियों की भी खिंचाई की। उन्हें आगे से बैठक में आने वाले परिवादों को गंभीरता से लेकर उनका निवारण करने की बात कही। वहीं उन्होंने एक परिवाद में परिवादी न आने पर स्वयं फोन करके मामले की जानकारी भी प्राप्त की।
जन परिवेदना समिति की बैठक में कुल 15 परिवाद रखे गए थे। इनमें से पहले पांच परिवाद पुलिस महकमे से संबंधित थे। इनका जवाब एसपी कमलदीप गोयल दे रहे थे। सभी परिवादों में अपना जवाब देते समय वे अटक गए। वहीं तीसरे नंबर के परिवाद में उन्होंने कहा कि समझौता हो गया। तब उद्योग मंत्री ने कहा कि समझौता हो गया तो परिवादी यहां क्यों आए हैं? इस पर परिवादी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारा कोई समझौता नहीं हुआ। तब मंत्री ने संबंधित एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं अगले परिवाद का भी एसपी साहब सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लगता है एसपी साहब लगता है आप होमवर्क नहीं करके आये। अगली बार आप होमवर्क करके आएं।
विज्ञापन

वहीं सिविल सर्जन से संबंधित एक अन्य शिकायत में शिकायतकर्ता नहीं आया तो मंत्री ने खुद उनके न आने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि हेलो मैं विपुल गोयल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बोल रहा हूं। आप राकेश जी बोल रहे हैं। आपके बेटे का जन्म प्रमाण पत्र बन गया। मंत्री के सामने जब सीएमओ ने प्रमाण पत्र बन चुका होने की बात कही तो मंत्री ने सीधे शिकायत करने वाले से ही तसल्ली करने को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्सी को लेकर भाजपा में रार, प्रधान को आगे न बैठाने पर टोका
बैठक में कुर्सी को लेकर भाजपा नेताओं में खींचतान दिखाई दी। कई भाजपा नेता मंत्री जी व उपायुक्त के साथ लगती कुर्सियों पर बैठ गए। इस कारण भाजपा के जिला प्रधान को दूर बैठना पड़ा। इस पर एक वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र कुमार ने कहा कि मंत्री जी कुछ नेता जिला प्रधान को आगे नहीं आने दे रहे। इनको चाहिए कि जिला प्रधान को कुर्सी दे। इस पर जिला प्रधान ने कहा कि उन्हें कुर्सी का लालच नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed