{"_id":"59bec3114f1c1b36688b531a","slug":"101505674001-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप की ओर से संकल्प सिद्धि कार्यक्रम कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिप की ओर से संकल्प सिद्धि कार्यक्रम कल
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिप का संकल्प सिद्धि कार्यक्रम कल
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला परिषद की ओर से लघु सचिवालय स्थित सभागार में 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा शिरकत करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल मित्तल ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के इस जिला स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि रामबिलास शर्मा होंगे तथा जिला परिषद की प्रधान राजेश देवी इसकी अध्यक्षता करेंगी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद दीपक यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया है।