{"_id":"59b830fd4f1c1bf97f8b66f7","slug":"101505243389-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कालेज में दाखिला का एक मौका और","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कालेज में दाखिला का एक मौका और
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीजी कॉलेज में दाखिले का एक और मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर रेवाड़ी द्वारा दाखिले से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में सभी संकायों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए एक ओर मौका दिया जा रहा है। इस आदेशानुसार अब विद्यार्थी 15 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य एनएन यादव ने बताया कि दाखिले के लिए प्रथम सेमेस्टर के सभी संकायों के लिए पोर्टल खोला गया है। इस दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों को दाखिला फार्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके बाद 15 सितंबर साढ़े नौ बजे से बारह बजे तक उन्हें दाखिला फार्म की हार्ड कापी के साथ कार्यालय में उपस्थित होना होगा। विद्यार्थियों की उपस्थित के आधार पर उन्हें दाखिला दिया जाएगा। कार्यवाहक प्राचार्य ने बताया कि विश्वविद्यालय के मापदंडों के आधार पर दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को निर्धारित लेट फीस 2500 के साथ दाखिला दिया जाएगा।