{"_id":"599b34f44f1c1bfc2c8b46ba","slug":"101503343860-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलती से खाते में आए एक लाख 90 हजार रुपये लौटाये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलती से खाते में आए एक लाख 90 हजार रुपये लौटाये
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलती से खाते में आए एक लाख 90 हजार रुपये लौटाये
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। सिंघाना रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक की ब्रांच में सोमवार को एक ग्राहक मिलन सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान एक लाख 90 हजार रुपये लौटाकर ईमानदारी का परिचय देने वाले एक उपभोक्ता को ब्रांच मैनेजर देवेंद्र सिंह ने पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।
भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर देवेंद्र सिंह ने बताया कि नारनौल सेक्टर एक निवासी शुभम आनंद के खाते में विगत दिनों बैंक की तरफ से गलती से एक लाख 90 हजार रुपये गलती से ट्रांसफर हो गए थे। बैंक को अपनी गलती का अहसास होता, उससे पहले ही शुभम आनंद ने ईमानदारी का परिचय देते हुए बैंक को इस बारे में सूचना दी तथा उसके खाते में जमा कराए गए एक लाख 90 हजार रुपए लौटा दिए। शाखा प्रबंधक ने उन्हें द प्रोफेशनल पुस्तक भेंट की। इस मौके पर शाखा प्रबंधक ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने ऋण से लेकर बचत खाते संबंधित विभिन्न का योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर उन्होंने नेट बैंकिंग और एटीएम के पासवर्ड की सुरक्षा के उपाय के बारे में बताया और नेट बैंकिंग के प्रयोग और एटीएम के प्रयोग करने के तरीके भी बताए। इस मौके पर प्रोफेसर सुमेर सिंह, प्रोफेसर विजय पालीवाल, प्रोफेसर जिले सिंह, डा. सज्जन सिंह यादव, व्यापारी वर्ग से संजीव गुप्ता, नितिन संघी आदि मौजूद थे।
------देवेंद्र
फोटो- ईमानदार उपभोक्ता को पुस्तक भेंट करते शाखा प्रबंधक देवेंद्र सिंह।