फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुलिस अधीक्षक को सौंपी पति के मर्डर की शिकायत

पुलिस अधीक्षक को सौंपी पति के मर्डर की शिकायत

Thu, 17 Aug 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक को सौंपी पति के मर्डर की शिकायत
पुलिस अधीक्षक को सौंपी पति के मर्डर की शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। दौंखेरा निवासी एक महिला ने बुधवार को जिला पुलिस अधीक्षक अनिल धवन को पति के मर्डर की शिकायत सौंपी। जिसमें गांव के नामजद लोगों पर षड्यंत्र पूर्वक हत्या के आरोप लगाए हैं।

पीड़िता विनोद देवी ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि 18 जुलाई को पति रामौतार घर से मजदूरी करने निकला था, लेकिन वापस घर नहीं लौटा। परिजनों में रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर खोजबीन की। इसके बाद 19 जुलाई को नोलायजा के नजदीक नदी में पेड़ से उसके पति का शव लटका हुआ मिला। जिसके पैर जमीन पर टिके और हाथ खुले थे। महिला ने आरोप लगाया कि 18 जुलाई की रात रामौतार को नांगल मीणा व दौंखेरा निवासी दो युवकों के साथ देखा गया था। जिन्होंने 4 जुलाई की सुबह जानलेवा धमकी दी थी। बावजूद पुलिस ग्रामीणों के कहने पर आत्महत्या का केस दर्ज कर औपचारिकता पूरी करने में जुटी है। उन्होंने जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इंसाफ की गुहार लगाई है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके। वहीं जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि मृतक व आरोपियों की मोबाइल काल डिटेल निकलवाई जाएंगी। जिससे मामले को ट्रेस करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed