{"_id":"598222514f1c1b743d8b4629","slug":"101501700689-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असली के नाम पर नकली माल बेचने वाली फर्म पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असली के नाम पर नकली माल बेचने वाली फर्म पर मामला दर्ज
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली ब्रांड पर नकली सामान बेचने पर कार्रवाई
मंडी अटेली। बाजार में असली ब्रांड के नाम पर नकली माल बेचने की शिकायत पर कार्रवाई कर पुलिस ने एक दुकान से चार दर्जन नकली ब्रांड के तारों के बंडल बरामद किए हैं। पुलिस ने कंपनी के टीएटीआई की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अटेली पुराने बस स्टैंड पर स्थित एक इलेक्ट्रिक दुकान में एक कंपनी के नाम से नकली तार बेचने की शिकायत उनको मिल रही थी। कंपनी के कर्मचारियों के साथ दुकान में छापामारी की तो दुकान से 41 बंडल नकली तार मिले। इन नकली तारों की पूरी कीमत वसूली जा रही थी। इससे ग्राहकों को चूना लगाया जा रहा था। कंपनी के टीएटीआई पल्लव गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की तो नकली माल बरामद हुआ। पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।