फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   किराये की बढ़ोतरी को लेकर बिहाली गांव के छात्रों ने किया रोड़ जाम

किराये की बढ़ोतरी को लेकर बिहाली गांव के छात्रों ने किया रोड़ जाम

Tue, 25 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
किराये की बढ़ोतरी को लेकर बिहाली गांव के छात्रों ने किया रोड़ जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी अटेली। अटेली बहरोड़ सड़क मार्ग पर राजस्थान की सीमा से सटे गांव खेड़ी तक चलने वाले टैपों चालकों द्वारा किराये में बढ़ोतरी करने के विरोध में सोमवार को बिहाली गांव के विद्यार्थियों ने सोमवार सुबह करीब आठ बजे सड़क मार्ग पर जाम लगा दिया। लगभग एक घंटे तक लगे जाम के कारण सड़क मार्ग के दोनों और वाहनों की कतारें लग गई। अधिकांश वाहन चालक गांव के बीच से गुजरने वाले मार्गों से निकलने का प्रयास किया, लेकिन वहां भी जाम की हालात बनी रही। इससे वाहन चालकों व यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अटेली से राजस्थान की सीमा तक सटे गांव खेड़ी तक निजी वाहन टैपों चालक सफर की दूरी देखकर यात्रियों से किराया ले रहे हैं। अटेली से मात्र चार किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव बिहाली का किराया निजी वाहन चालक पांच रुपये ले रहे हैं। वहीं यहां से 6 किलोमीटर की दूरी स्थित गांव खेड़ी का 10 रुपये ले रहे हैं, लेकिन पिछले एक सप्ताह से तिपहिया टैपों चालकों ने गांव बिहाली तक ही सफर करने वाले यात्रियों से 10 रुपये किराया वसूल करने लगे हैं। दैनिक यात्री व विशेषकर स्कूली विद्यार्थियों को किराया की बढ़ोतरी में दोगुना इजाफा देखने को मिला तो वे कुछ दिन तो खामोश रहे, लेकिन लगातार किराया की बढ़ोतरी जारी रहने के कारण उनका गुस्सा फूट पड़ा और सोमवार को वे सड़क पर उतर आए। सोमवार सुबह करीब आठ बजे विद्यार्थियों ने किराये की बढ़ोतरी का विरोध करते हुए जाम लगा दिया।
विज्ञापन

- टेंपो चालक कर रहे मनमानी
जाम लगा रही छात्राओं कहा कि टेंपो चालक अपनी मनमानी के चलते किराये की बढ़ोतरी कर रहे है। मात्र चार किलोमीटर का सफर तय करने वाले से भी 10 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं 10 किलोमीटर का सफर करने वाले यात्रियों से भी 10 रुपये का किराया वसूल कर रहे है। जोकि सरासर अनुचित है। उन्होंने प्रशासन से मांग करते टैपों चालकों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरकारी कर्मचारियों के छूटे पसीने
जाम के चलते सबसे अधिक परेशानी सरकारी कर्मचारियों को हुई, क्योंकि सरकारी कार्यालयों में बायोमीट्रिक मशीन द्वारा हाजिरी लगने के कारण अनेक कर्मचारी अपने कार्यालय में समय पर नहीं पहुंच पाए। समय पर न पहुंचने के कारण उनके माथे पर पसीना व दिल की धड़कन तेज हो गई। अधिकांश कर्मचारियों ने जाम के दौरान छात्रों के समक्ष अपनी मजबूरी रखी, लेकिन छात्रों का आक्रोश इतना था कि उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

- कार्रवाई का आश्वासन देकर खुलवाया जाम
जाम की सूचना पाकर करीब एक घंटे के उपरांत अटेली पुलिस से पहुंचे एएसआई बाबूलाल ने विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों के समक्ष रखकर टैपों चालकों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देकर यातायात को सुचारु किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed