फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को बचाने के लिए शुरू किया सत्याग्रह अनशन

शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को बचाने के लिए शुरू किया सत्याग्रह अनशन

Tue, 11 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को बचाने के लिए शुरू किया सत्याग्रह अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं एसटीएफआई के आह्वान पर जिला महेंद्रगढ़ के अध्यापकों ने शिक्षा के सार्वजनिक ढांचे को बचाने तथा विभिन्न मांगों को लेकर पांच दिवसीय सत्याग्रह अनशन सोमवार से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर आरंभ किया। सत्याग्रह अध्यापक संघ के जिला प्रधान धर्मपाल शर्मा की अध्यक्षता में शुरू किया गया।

सोमवार के सत्याग्रह अनशन में रमेश चंद जिला सचिव, शेर सिंह कोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र कुमार प्रचार सचिव, भूप सिंह नारनौल खंड के प्रधान तथा धर्मपाल शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर अध्यापकों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रभारी महेंद्र सिंह बोयत ने कहा कि सरकार सार्वजनिक शिक्षा को बर्बाद करने पर तुली हुई है। प्रतिदिन नए-नए फरमान जारी करना तथा विभाग को 10 एनजीओ को सौंपने का मन बना चुकी है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी नेता पूर्ण चंद, पूर्व प्रधान महेश यादव, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, धर्मेंद्र यादव, खुशी राम, बृजमोहन, शेर सिंह यादव, जन स्वास्थ्य विभाग के प्रधान कौशल कुमार, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed