फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   100 year old market expires, now brokers will not be able to buy from here

Mahendragarh-Narnaul News: 100 वर्ष पुरानी मंडी की समयावधि समाप्त, अब आढ़ती यहां से नहीं कर सकेंगे खरीद

Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
100 year old market expires, now brokers will not be able to buy from here
नारनौल। 100 वर्षों से पुरानी अनाज मंडी को सरकार ने समय की अवधि को समाप्त कर दिया है। अब मंडी में किसी भी प्रकार के अनाज की एक अप्रैल से खरीद नहीं की जा सकेगी। पुरानी मंडी को डिनोटिफाई करने के बाद पुलिस भी तैनात कर दी गई ताकि कोई व्यापारी अनाज की खरीद न कर सके। अब व्यापार करने के लिए व्यापारियों को नई मंडी में दुकान लेनी होगी। हालांकि यह पहली बार मंडी डिनोटिफाई नहीं हुई है। यह सिलसिला बीते चार साल से चल रहा है और व्यापारी हर बार एक साल के लिए समय अवधि भी बढ़वा रहे थे। अब फिर से पुरानी मंडी को डिनोटिफाई कर दिया है। इसको लेकर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक से सोमवार को मुलाकात भी की और समय अवधि बढ़ाने की मांग की। पुरानी मंडी डिनोटिफाई होने से 100 से अधिक व्यापारियों का रोजगार प्रभावित होगा। अगर उन्हें अपना रोजगार करना है तो नई अनाज मंडी में दुकान खरीदनी होगी।
विज्ञापन

मंडी डिनोटिफाई होने से मजदूरों की रोजी रोटी पर भी छा सकता है संकट:

पुरानी अनाज मंडी में आढ़त की दुकानों पर आसपास के गांवों के अनेक लोग मजदूरी करने के लिए आते हैं क्योंकि इस मंडी में 12 माह तक काम मिल जाता है। क्योंकि आढ़त की दुकानों के अलावा यहां पर अन्य थोक की दुकाने भी है। जिससे मजदूरों को आसानी से काम मिल जाता है। लेकिन अब मंडी डिनोटिफाई होने से उनकी रोजी रोटी पर भी संकट छा सकता है।
विज्ञापन


मंडी के दोनों पर तरफ दिनभर पुलिस कर्मी रहे तैनात:

एक अप्रैल से पुरानी मंडी डिनोटिफाई होने पर दोनों गेट पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए। ऐसे में अनेक किसान पुरानी मंडी में सरसों लेकर सोमवार को पहुंचे। जिन्हें पुलिस कर्मियों ने नई अनाज मंडी में भेज दिया। जिसकी वजह से मंडी में दिनभर किसी प्रकार की खरीद नहीं हुई और मंडी सुनी पड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला:

हरियाणा सरकार द्वारा नांगल चौधरी रोड पर नई अनाज मंडी का निर्माण वर्ष 2014 में किया गया था। वर्ष 2015 में पुराने लाइसेंस धारकों को 85 और वर्ष 2016 में 15 दुकान खुली बोली में अलॉट की गई थी। इसके बाद 20 अक्तूबर 2021 को नांगल चौधरी रोड स्थित नई अनाज मंडी, चारा मंडी और सब्जी मंडी को शुरू करने के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद मार्केट कमेटी द्वारा पर्चे बांटकर किसानों और व्यापारियों को जानकारी भी दी गई थी। लेकिन नई अनाज मंडी शुरू नहीं की गई और लगातार पुरानी अनाज मंडी की अवधि को बढ़ाया जा रहा था। अब पुरानी अनाज मंडी की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो गई थी, जिसे एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद एक अप्रैल को समय अवधि को लेकर कोई आदेश नहीं आया। जिसके बाद एक अप्रैल से खरीद प्रक्रिया बंद कर दी।






वर्जन :



पुरानी अनाज मंडी की वैधता अवधी गत 31 मार्च को समाप्त हो गई थी। अवधी बढ़ाने से संबंधित कोई भी निर्देश जारी नहीं हुए है। जिसके बाद नई अनाज मंडी को स्थाई रूप से शुरू कर दिया गया है।

नुकुल यादव,सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed