Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   100 maunds of crop residue reduced to ashes in a fire; three farmers suffer losses

Mahendragarh-Narnaul News: आग लगने से 100 मन कड़बी जलकर राख, तीन किसानों को नुकसान

Sat, 14 Nov 2026 08:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 08:42 PM IST
विज्ञापन
100 maunds of crop residue reduced to ashes in a fire; three farmers suffer losses
फोटो 12 आग लगने के बाद उठता धुआं व कड़बी को सुर​क्षित करता ग्रामीण। संवाद
नांगल चौधरी। गांव बूढ़वाल में आगजनी की घटना में करीब 100 मन कड़बी जलकर राख हो गई। इससे तीन किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों के प्रयास के बावजूद पूरी कड़बी नहीं बचाई जा सकी। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

गांव में एक चाहरदीवारी के अंदर खुले स्थान पर पशुओं के चारे के लिए कड़बी का भंडारण किया हुआ था। इसका मालिकाना हक रोहताश लम्बोरा, पवन शर्मा और माला राम लम्बोरा के पास बताया गया है। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक कड़बी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ढेर को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही करीब 100 मन कड़बी जल चुकी थी। बाद में दमकल कर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि उन्होंने कई महीनों की मेहनत से पशुओं के लिए चारे का इंतजाम किया था। इस घटना के बाद उनके सामने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गई है।

गांव के सरपंच धर्मवीर ने बताया कि तीन किसानों की करीब 100 मन कड़बी जल गई है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed