{"_id":"68127ccb2bd3c6031e0a8a96","slug":"10-water-coolers-provided-narnol-news-c-196-1-nnl1004-124013-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 10 वाटर कूलर प्रदान किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 10 वाटर कूलर प्रदान किए
Thu, 01 May 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 01 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-02सीएसआर के तहत मिले वाटर कूलर के साथ डीसी डॉ विवेक भारती। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। महिंद्रा एंड महिंद्रा के अधिकृत विक्रेता दीवान फार व्हीलर ने सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए जिला प्रशासन को 10 वाटर कूलर प्रदान किए। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने लघु सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों को वितरित किए। इस काम को सिरे चढ़ाने में एडीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा की विशेष भागीदारी रही है।
डीसी ने बताया कि गर्मी के सीजन को देखते हुए कंपनी का यह बहुत अच्छा फैसला है। उन्होंने बताया कि इनमें से एक वाटर कूलर उपायुक्त कार्यालय, दो एसडीएम कार्यालय महेंद्रगढ़, सुभाष पार्क में लगाने के लिए दो वाटर कूलर नगर परिषद नारनौल को, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में लगाने के लिए दो वाटर कूलर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग को, दो वाटर कूलर पुलिस विभाग तथा एक वाटर कूलर क्लब हाल में स्थापित किए जाएंगे। इस मौके पर सीटीएम मंजीत कुमार, महिंद्रा एंड महिंद्रा से अतुल संघी, प्रियांसी संघी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद