फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 schools were issued notices and fines for not providing the necessary information.

Mahendragarh-Narnaul News: जरूरी जानकारी नहीं देने पर 10 स्कूलों को नोटिस और जुर्माना

Sun, 21 Sep 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
10 schools were issued notices and fines for not providing the necessary information.
फोटो नंबर-23जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय नारनौल।
नारनौल। शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आवश्यक जानकारी उपलब्ध न कराने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की गई है। महानिदेशक मौलिक शिक्षा अधिकारी के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के 10 स्कूलों को नोटिस जारी किया है। 30 हजार से 70 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार अप्रैल माह से शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस प्रक्रिया में जिले के 224 स्कूल शामिल थे। इनमें से लगभग 85 स्कूल बीच में ही बंद हो गए। शेष स्कूलों में से 10 स्कूलों ने समय रहते विभाग को जरूरी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन

नियमों के अनुसार अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत स्कूलों को पहली कक्षा में 25 प्रतिशत सीटें जरूरतमंद और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित करनी होती है और उसकी जानकारी विभाग को देना है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद कुछ स्कूलों ने दाखिले और आरक्षित सीटों से संबंधित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित स्कूलों पर आर्थिक दंड लगाया गया है। यह जुर्माना 30 हजार से 70 हजार रुपये तक निर्धारित किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य शिक्षा अधिकार अधिनियम को सख्ती से लागू करना और वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा का अवसर सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी यदि किसी स्कूल ने नियमों की अवहेलना की तो उनके खिलाफ और भी कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन-
शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी नहीं देने पर विभाग ने जुर्माना लगाया है। इसमें 10 निजी स्कूल शामिल हैं। इन स्कूलों पर 30 से 70 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया गया है।-सुनील दत्त। जिला शिक्षा अधिकारी, नारनौल।

इंसेट

इन स्कूलों पर लगाया गया जुर्माना
यदुवंशी शिक्षा निकेतन कनीना, आरकेवाई इंटरनेशनल स्कूल कोटिया, यदुवंशी शिक्षा निकेतन सतनाली, लंबोरिया अकादमी बुढ़वाल, सैनी मीडिल स्कूल नांगल चौधरी, शिव शक्ति मीडिल स्कूल आंतरी, संस्कार भारती पब्लिक स्कूल कोरियावास, एसएसबी पब्लिक स्कूल पवेरा, दी वेदांता इंटरनेशनल स्कूल नारनौल, रोहताश इंटरनेशनल स्कूल अटेली मंडी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed