{"_id":"64ac58d456bfba198b0f7f17","slug":"10-people-got-tokens-cut-no-registration-done-rc-licenses-are-also-not-being-made-narnol-news-c-196-1-nnl1004-1936-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 10 लोगों ने टोकन कटवाए, नहीं हुई रजिस्टरी, आरसी-लाइसेंस भी नहीं बन रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 10 लोगों ने टोकन कटवाए, नहीं हुई रजिस्टरी, आरसी-लाइसेंस भी नहीं बन रहे
Tue, 11 Jul 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। जिले के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों सहित अन्य संस्थानों के लिपिकीय वर्ग कर्मचारियों का सोमवार को भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर सभी कर्मचारी लघु सचिवालय नारनौल के सामने हड़ताल पर बैठे हैं। लिपिकों की हड़ताल के चलते आम जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन इस तरफ न तो अब तक सरकार और न ही स्थानीय प्रशासन ने कोई वैकल्पिक व्यवस्था की है। सोमवार को भी 10 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आनलाइन टोकन कटवाए लेकिन एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। महेंद्रगढ़ में 7 और नांगल चौधरी में तीन लोगों ने रजिस्ट्री के लिए टोकन कटवाए थे लेकिन कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी। इसी प्रकार से ई दिशा केंद्रों पर कई दिनों से न तो नए लाइसेंस, आरसी, डुप्लीकेस लाइसेंस, आरसी के काम नहीं हो रहे। कोई नई फाइल नहीं ली जा रही है।
लिपिक वर्ग कर रहे 35400 रुपये वेतनमान निर्धारित करने की मांग
लिपिकीय वर्ग लगातार कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान 35400 रुपये निर्धारित करने की मांग कर रहा है। हड़ताल में जिले भर से लगभग सात सौ कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि एसोसिएशन की सिर्फ एक ही मांग लिपिकों के कार्य व योग्यता के आधार पर न्यूनतम वेतन 19900 रुपये से बढ़ाकर 35400 किया जाए। एसोसिएशन के पिछले तीन वर्ष से चल रहे संघर्ष व प्रदर्शन के बावजूद सरकार मांग को नजरंदाज कर रही हैं। जिला कोऑर्डिनेटर संदीप ने बताया कि सरकार द्वारा लिपिक व अन्य वर्ग के वेतनमान में चार पे-स्केल का अंतर कर दिया गया हैं। सरकार द्वारा कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान नहीं दिया जा रहा हैं। इस अवसर पर जिला प्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य प्रधान विक्रांत तंवर के आह्वान पर सोमवार को सभी जिलों में आंबेडकर चौक, शहीदी स्मारक तक रैली निकाली गई। 12 जुलाई को देश के वीर जवानों के लिए धरनास्थल पर लिपिकीय वर्ग द्वारा ब्लड कैंप लगाया जाएगा। इस अवसर पर बहुजन समाजवादी के पार्टी के पूर्व प्रत्याशी अतरलाल ने अपना समर्थन दिया।
प्रदेश भर में 2062 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए अपाइंटमेंट कराई बुक
लिपिकों की हड़ताल के चलते रजिस्ट्री बंद है लेकिन लोग अब भी रजिस्ट्री के लिए आनलाइन अपाइंटमेंट बुक करा रहे हैं। सोमवार को रजिस्ट्री के लिए 2062 लोगों ने आनलाइन अपाइंटमेंट बुक कराई। इसमें अंबाला में 6, भिवानी में 160, चरखीदादरी में 18, फरीदाबाद में 184, फतेहाबाद में 44, गुरुग्राम में 689, हिसार में 262, झज्जर में 23, जींद मे 50, कैथल में 17 करनाल में 54, कुरुक्षेत्र में 10, महेंद्रगढ़ में 10, मेवात में 12, पलवल में 55, पंचकूला में 30, पानीपत में 102, रेवाड़ी में 40, रोहतक मे 22, सिरसा में 72, सोनीपत में 190, यमुनानगर में 12 अपाइंमेंट बुक हुई थी, लेकिन कहीं भी रजिस्ट्री नहीं हुई।