फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 lakh postcards to be sent to the PM to demand implementation of women's reservation: Pearl Chaudhary

महिला आरक्षण लागू करने के लिए पीएम को भेजे जाएंगे 10 लाख पोस्टकार्ड : पर्ल चौधरी

Sun, 28 Jun 2026 10:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
10 lakh postcards to be sent to the PM to demand implementation of women's reservation: Pearl Chaudhary
फोटो 20नारी वंदन अधिनियम को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर लिखे पोस्टकार्ड दिखाते प्रदेश महि
नारनौल। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने कहा कि संसद से पारित नारी वंदन अधिनियम को जल्द लागू कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम देशभर से 10 लाख पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे। इन पोस्टकार्डों के माध्यम से महिला आरक्षण में ओबीसी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई जाएगी।
विज्ञापन

रविवार को संगठन सृजन अभियान के तहत नारनौल के एक निजी होटल में वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉ. राजवती यादव के नेतृत्व में आयोजित बैठक एवं पत्रकार वार्ता में पर्ल चौधरी का महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने, संगठन को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा नारी वंदन अधिनियम को लागू करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में पर्ल चौधरी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने महिला आरक्षण का वादा किया, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस देशभर में महिला अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी को लेकर अभियान चला रही है। साथ ही महिला आरक्षण के समर्थन में देशव्यापी मिस्ड कॉल अभियान भी शुरू किया जाएगा।
उन्होंने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाएं प्रदेश में स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। मेवात और कुरुक्षेत्र की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में डॉ. राजवती यादव ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed