फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10 acres of crops submerged due to canal breaking, the canal had broken even a fortnight ago

Mahendragarh-Narnaul News: नहर टूटने से 10 एकड़ फसल जलमग्न, एक पखवाड़े पूर्व भी टूट चुकी है नहर

Sat, 24 Aug 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 24 Aug 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
10 acres of crops submerged due to canal breaking, the canal had broken even a fortnight ago
फोटो नंबर-08गांव रामपुरा में टूटी नहर से निकल कर बहता पानी।
मंडी अटेली। रामपुरा माइनर से जुड़ी गांव नावदी में रात को नहर टूट गई। इससे लगभग 10 एकड़ फसल में जलभराव हो गया। नहर जहां से टूटी है, लोगों ने किसी शरारती तत्व पर तोड़ने का अंदेशा लगाया है। लगभग एक पखवाड़े पहले भी यही नहर टूट गई थी। उस समय भी किसानों की फसल में काफी जलभराव हो गया था।
विज्ञापन

रामपुरा माइनर से गांव नावदी तक नहर का निर्माण किया हुआ है। यह गांव राजस्थान की सीमा से सटा हुआ है, वहीं यहां पानी का स्तर भी काफी नीचे है। किसानों की खेती नहरी पानी पर ही निर्भर रहती है। बारिश के मौसम के चलते नहर में पानी उचित मात्रा में चलता है, लेकिन पिछले दिनों जमकर हुई बरसात में यह नहर नहीं टूटी जबकि नाम मात्र पानी के बहाव में नहर टूट गई। विभाग के अनुसार इस समय नहर में मात्र एक फीट पानी चल रहा है और उससे नहर नहीं टूट सकती है। फिर भी इसकी गंभीरता से जांच कराई जा रही है, नहर टूटने का कारण क्या है। खेतों में जल भराव होने से किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें दिखाई दे रही है। बारिश के मौसम में पहले ही पानी का जमावड़ा है अब नहर टूटने से हालात गंभीर हो गए हैं। ऐसे में अधिक पानी फसल के लिए नुकसानदायक साबित होगा।
विज्ञापन

फिसले एक पखवाड़े में नहर टूटने की यह दूसरी घटना हुई हैं। जब जमकर बारिश हुई थी, उस समय नहर में पानी का बहाव काफी मात्रा में था, लेकिन टूटने की घटना सामने नहीं आई। अब नाम मात्र पानी में नहर का टूटना इस बात को साबित करता है कि किसी शरारती तत्वों ने नहर को तोड़ा है। इसकी छानबीन की जा रही है। वैसे किसानों की फसल जलमग्न न हो इसके लिए पानी बंद करा दिया गया है। बारिश के बाद नहर को पक्का करने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक कुमार, जेई नहर विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed