फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   10, acer, grain, agriculture, dam, falt

नहर टूटी, दस एकड़ की फसल हुई जलमग्न

Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
10, acer, grain, agriculture, dam, falt
नहर टूटी, फसल बर्बाद
लहरोदा से होकर गुजरने वाली मेई डिस्ट्रीब्यूटरी नहर सोमवार देर रात को टूट गई। जिसकी वजह से उसके साथ लगने वाली करीब 10 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। पानी भरने के कारण किसानों द्वारा हाल ही में बोई गई रबी की फसल भी पूरी तरह तबाह हो गई हैं। कई खेतों में करीब दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है। बर्बाद हुई फसल का किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों ने नहर विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर विभाग डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ने से पहले इसकी सही तरीके से जांच करता तो किसानों को आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। किसानों ने बताया कि बिजली कम आने की  वजह से उन्होंने बड़ी परेशानियों के साथ किसी तरह जमीन में पानी देकर उसको जुताई के लायक बनाया था। लेकिन जुताई, खाद व बीज का हजारों रुपये खर्च किए जाने के बाद जब फसल अपने विकास पर आई थी तो अब पानी ने उसको अपने आगोश में  समा लिया। किसानों का कहना है कि अब दोबारा से फसल को बुआई करने के लिए  दोबारा से उनको आर्थिक नुकसान होगा। साथ सरसों की फसल बुआई  की तो समय सीमा ही समाप्त हो जाएगी। अगेती फसल की तैयारी में उन्होंने गेहूं तक की बिजाई कर दी थी। लेकिन अब पूरा प्लान नहर विभाग की लापरवाही के  चलते चौपट हो गया है।
विज्ञापन

किसानों के बाद विभाग ने पानी को बंद किया व अधिक खेतों में जाने से पानी को रोका। वहीं नहर विभाग  का कहना है कि नहर की पटरी पर शहतूत का पेड़ उगा हुआ था। जिसके चलते उसकी जड़ों से पानी का रिसाव हो गया व रात के समय में नहर टूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed