फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   lovers family in danger

प्रेम विवाह से गुस्साए ससुराल वाले पीछे दौड़े

Fri, 18 Oct 2013 01:21 AM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Fri, 18 Oct 2013 01:21 AM IST
विज्ञापन
lovers family in danger
प्रेम विवाह से नाराज युवक के ससुराल वालों द्वारा उसके बड़े भाई को डराने का मामला सामने आया है। प्रेमी युवक के बड़े भाई रतिया की अरोड़ा कॉलोनी निवासी सतपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने एसपी एससी अत्री को मामले में शिकायत दी है।
विज्ञापन


उसने अपने भाई के ससुर पुरुषोत्तम और साले धीरज से जान को खतरा बताया है। एसपी ने मामले की जांच रतिया एसएचओ को सौंप दी है।

एसपी से मिलने आए रतिया की अरोड़ा कॉलोनी रतिया निवासी सतपाल सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई कुलदीप सिंह ने पुरुषोत्तम की बेटी के साथ 9 अगस्त 2011 को चंडीगढ़ में प्रेम विवाह किया था। अब वह दोनाें दिल्ली में रह रहे हैं। इस विवाह से पुरुषोत्तम और उसका बेटा धीरज नाराज थे।
विज्ञापन


सतपाल सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर को वह अपने ममेरे भाई के साथ मोटरसाइकिल पर बाजार जा रहा था तो रास्ते में पुरुषोत्तम और धीरज ने उनका पीछा करके रोकने का प्रयास किया। उसने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सतपाल ने आरोप लगाया कि उसके परिवार को पुरुषोत्तम और धीरज से जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed