फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Lockdown extended for two weeks in haryana

हरियाणा: प्रदेश में दो हफ्ते बढ़ा लॉकडाउन, आवासीय विश्वविद्यालयों में अभी ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Sun, 03 Oct 2021 03:09 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 03 Oct 2021 03:09 PM IST
सार

आईटीआई को सौ फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों के लिए खोला जा सकेगा। प्रबंधन को कोविड मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा। सरकार ने 31 दिसंबर तक आने वाले त्योहारों को लेकर भी चेताया है।

विज्ञापन
Lockdown extended for two weeks in haryana
हरियाणा लॉकडाउन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

हरियाणा सरकार ने लॉकडाउन 18 अक्तूबर सुबह पांच बजे तक बढ़ा दिया है। प्रदेश में इसकी अवधि चार अक्तूबर को सुबह पांच बजे खत्म हो रही थी। आवासीय विश्वविद्यालयों में अभी भौतिक रूप से कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। सरकार ने अगले आदेश तक ऑनलाइन ही कक्षाएं चलाने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
विज्ञापन


रविवार शाम महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा के तहत यह ताजा आदेश मुख्य सचिव विजय वर्धन की तरफ से जारी किया गया है। तीन अक्तूबर दोपहर मुख्य सचिव की तरफ से आवासीय विश्वविद्यालयों में कोविड मानकों का पालन करते हुए भौतिक रूप से कक्षाएं चलाने की अनुमति दे दी गई थी लेकिन, सरकार ने साढ़े तीन घंटे में ही नए आदेश जारी करते हुए पुरानी व्यवस्था बनाए रखने का नया पत्र जारी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संशोधित आदेश में कहा गया है कि आवासीय विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों की भौतिक कक्षाएं शुरू करने के लिए जल्द समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी। उसके बाद बताया जाएगा कि कब से विद्यार्थियों को परिसर में पढ़ाई के लिए बुलाना है। तब तक विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों, शिक्षकों व आउटसोर्सिंग सहित पूरे स्टाफ का सौ फीसदी कोरोना रोधी टीकाकरण सुनिश्चित करें। इसकी रिपोर्ट उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान निदेशालय को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे

आईटीआई को सौ फीसदी क्षमता के साथ विद्यार्थियों के लिए खोला जा सकेगा। प्रबंधन को कोविड मानकों का पूरी तरह पालन करना होगा। सरकार ने 31 दिसंबर तक आने वाले त्योहारों को लेकर भी चेताया है। मुख्य सचिव ने कहा कि त्योहार में लापरवाही बरतने से महामारी पांव पसारती है। इसलिए नवरात्र, दशहरा, दिवाली, मिलाद उल नवी, ईद-ए-मिलाद, करवाचौथ, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ पूजा, श्री गुरु नानक देव जी जयंती, क्रिसमस व नववर्ष समारोहों के दौरान, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोविड मानकों का सख्ती से पालन करना होगा। मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीसी व एसपी को लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed