फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Line clear of promotion of two IPS officers in Haryana

हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ

Thu, 21 Nov 2013 12:53 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 21 Nov 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
Line clear of promotion of two IPS officers in Haryana
हरियाणा के दो आईपीएस अधिकारियों को पुलिस महानिदेशक पद पर पदोन्नति करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


इन अधिकारियों में 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी यशपाल सिंघल और मोहिंद्र लाल हैं। विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक में दोनों आइपीएस अधिकारियों को डीजीपी बनाने को मंजूरी दे दी गई है।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद इन अधिकारियों के पदोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे।


मुख्य सचिव पीके चौधरी की अध्यक्षता में हुई विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) की बैठक में यशपाल सिंघल और मोहिंद्रलाल की पदोन्नति का फैसला लिया गया।

बैठक में गृह सचिव एससी चौधरी एवं पुलिस महानिदेशक एसएन वशिष्ठ भी मौजूद रहे।

आइपीएस अधिकारी यशपाल सिंघल अभी एडीजीपी रैैंक में थे लेकिन वह डीजी जेल के पद पर काम कर रहे हैं।

जबकि आईपीएस मोहिंद्रलाल बिजली निगमों में विजिलेंस के डायरेक्टर के पद पर कार्य कर रहे हैैं।

विभागीय पदोन्नति कमेटी की बैठक में पिछले दिनों आठ आईपीएस को पदोन्नति प्रदान की गई थी।

दो आईपीएस को आईजी से एडीजीपी, चार आईपीएस को डीआईजी से आईजी और दो आईपीएस को एसपी से डीआईजी बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed