फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Learning Licence on Clearing of Stall Test

लर्निंग लाइसेंस के लिए देना होगा अब ये टेस्ट

Tue, 21 Jan 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Jan 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
Learning Licence on Clearing of Stall Test
हरियाणा में आगामी एक फरवरी से सभी लाइसेंसिंग अथारिटी द्वारा उन व्यक्तियों को लर्निंग लाइसेंस दिया जाएगा। जो स्टाल (स्क्रीन टेस्ट एंड फोर लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस) टेस्ट पास करेगा।
विज्ञापन


हरियाणा परिवहन विभाग की आयुक्त सुमिता मिश्रा ने बताया कि एनआईसी द्वारा स्टाल (स्क्रीन टेस्ट ऐड फोर लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस) का डिजाइन तैयार किया गया है।
विज्ञापन


यह पाया गया है कि ड्राइविंग में कम जानकारी, यातायात की जानकारी और सामान्य यातायात नियमों के कारण ज्यादा संख्या में सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिसके कारण जान माल का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व सभी स्तर पर सारथी परियोजना सफलतापूर्वक लागू है। इसी प्रकार, सड़क परिवहन एवं हाईवे के मार्गदर्शन के अंतर्गत पूरे भारत में सारथी परियोजना को लागू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को यह निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में एनआइसी के  सहयोग से सभी लाइसेंसिंग अथारिटी और एडीएम कार्यालयों में जरूरी व्यवस्था के साथ-साथ टेस्ट लेने से संबंधित ढांचा भी उपलब्ध करवाया जाए।


उन्होंने बताया कि कंप्यूटर की जरूरत के अनुसार उन्हें एक जगह में स्थापित किया जाए और आवेदक को कंप्यूटर आधारित टेस्ट पास करने के बाद लर्नर लाइसेंस जारी किया जाना चाहिए।

इस संबंध में राज्य के सभी एनआईसी केंद्रों पर टेस्ट को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सॉफ्टवेयर पहले ही उपलब्ध करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed