फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Yuva Kashyap Sabha Ladwa showed humanity, provided financial assistance to an elderly woman affected by fire.

Kurukshetra News: युवा कश्यप सभा लाडवा ने दिखाई मानवता, आग से पीड़ित बुजुर्ग महिला की आर्थिक सहायता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Yuva Kashyap Sabha Ladwa showed humanity, provided financial assistance to an elderly woman affected by fire.
लाडवा। बपदा गांव में पीड़ित महिला की मदद करते सभा के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
लाडवा। युवा कश्यप सभा लाडवा ने मानवता दिखाते हुए आग से पीड़ित बपदा गांव की बुजुर्ग महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की। पूर्व सरपंच रामचंद्र कश्यप ने बताया कि गांव बपदा में दो दिन पहले एक बुजुर्ग महिला के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया था। इतना ही नहीं महिला के मकान की छत भी टूट कर नीचे गिर गई थी। इस दुखद घटना के बाद युवा कश्यप सभा लाडवा ने सराहनीय पहल करते हुए पीड़ित महिला को आर्थिक सहायता प्रदान की। सभा के पदाधिकारियों ने महिला के घर पहुंचकर सहायता राशि भेंट की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर युवा कश्यप सभा के प्रधान, उपप्रधान तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभा के सदस्यों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना उनका मुख्य उद्देश्य है। स्थानीय लोगों ने भी युवा कश्यप सभा के इस मानवीय कार्य की सराहना की। दुख की घड़ी में मदद का हाथ बढ़ाना ही सच्ची समाज सेवा है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रामचंद्र कश्यप, ब्लॉक समिति सदस्य विनोद कश्यप सहित समाज के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed