फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth's suggestions will be included in VIS's resolution letter: Bhavya Bishnoi

युवाओं के सुझाव विस के संकल्प पत्र में होंगे शामिल : भव्य बिश्नोई

Tue, 13 Aug 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 13 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Youth's suggestions will be included in VIS's resolution letter: Bhavya Bishnoi
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक क्लब में जन शक्ति ऑर्गेनाइजेशन (जेएसओ) की ओर सेयुवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी भव्य बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विवि परिसर में पहुंचने पर विधायक भव्य बिश्नोई का जेएसओ की ओर से स्वागत किया । भव्य बिश्नोई ने कहा कि युवाओं का सुझाव हमारे विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र में शामिल हो, जिसके तहत युवाओं से शिक्षा, रोजगार और खेल को बेहतर बनाने को लेकर सुझाव लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कुरुक्षेत्र विवि में युवाओं से मिलने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि सभी युवा उनके सोशल मीडिया पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर फॉर्म को भर अपने सुझाव दे सकते हैं, जिसको संकल्प पत्र में जोड़ा जाएगा और युवाओं को शिक्षा, रोजगार एवं खेल के क्षेत्र में आने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा, वह हमेशा विद्यार्थियों के हित में कार्य करेंगे। इस दौरान उन्होंने जेएसओ के सदस्यों से संवाद किया और उनके सुझावों को सुना। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की प्रधान राजवंत कौर, शुभम एबला, शिवम एबला, प्रदीप कलतागडीया, अमनदीप गुर्जर, रोबिन चौधरी, आदव कौशिक, अमन ऐबला मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed