फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youths are moving abroad due to unemployment: Hooda

बेरोजगारी के कारण विदेश का रुख कर रहे युवा : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Youths are moving abroad due to unemployment: Hooda
लाडवा। कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने पहले नारायणगढ़ और फिर करनाल का प्रतिनिधित्व किया लेकिन दोनों ही क्षेत्रों की कोई सुध नहीं ली। यहां तक कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद रहते हुए भी वे लाडवा तक नहीं पहुंचे। ऐसे में अब यहां की जनता कैसे भरोसा कर सकती है।
विज्ञापन

यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का। वे आज लाडवा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी मेवा सिंह के समर्थन में गांव उमरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में आज प्रदेश पूरी तरह से असुरक्षित हो चुका है। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश खेल से लेकर कानून व्यवस्था तक हर क्षेत्र में नंबर एक पर था। आज भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते प्रदेश बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिगड़ी कानून व्यवस्था में नंबर एक पर आ गया है।
विज्ञापन

इस सरकार में महिला भी सुरक्षित नहीं है। यहां तक कि महिला खिलाड़ियों को सड़कों पर घसीटा गया तो किसानों पर भी लाठियां और गोलियां बरसाईं गईं। युवा बेरोजगार की मार झेलते हुए विदेशों की ओर रुख कर चुके हैं। सड़कें खस्ताहाल हैं, बिजली से लेकर पानी तक के लिए प्रदेश के लोग तरस रहे हैं। ऐसे में अब प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की सरकार बनाने का मन बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुड्डा ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की ही होगी और उसके बाद विकास कार्यों की झड़ी शुरू हो जाएगी। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में जितनी भी समस्याएं हैं, उन्हें दूर किया जाएगा। किसी भी स्तर पर विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी मेवा सिंह को जीत दिलाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उन्हें पांच अक्तूबर तक कड़ी मेहनत करनी होगी। भाजपा सरकार की पोल घर-घर जाकर खोलनी होगी। लोगों को कांग्रेस व भाजपा सरकार के अंतर को समझाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed