फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth will make a splash in 32 genres on six platforms, Kurukshetra

छह मंचों पर 32 विधाओं में धूम मचाएंगे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Youth will make a splash in 32 genres on six platforms, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू के ऑडिटोरियम हॉल में युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से 28 से 31 अक्तूबर तक रत्नवाली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह में छह मंचों पर 32 विधाओं में हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों के तीन हजार से अधिक युवा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।
लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि मुख्य रूप से आडिटोरियम हाल, आरके सदन, ओपन एयर थियेटर, सीनेट हाल, खुला मंच, क्रश हॉल में प्रदेशभर के कलाकार प्रस्तुति देंगे। 28 अक्तूबर को ऑडिटोरियम हॉल में रत्नावली महोत्सव का शुभारंभ होगा। ऑडिटोरियम हॉल में हरियाणवी रीति-रिवाज, पाप सांग हरियाणवी, हरियाणवी कोरियोग्राफी, आरके सदन में हरियाणवी भजन, ड्यूट रागिनी, ओपन एयर थियेटर में सोलो डांस(मेल), रागिनी प्रतियोगिता सीनेट हाल में हरियाणवी डेक्लामेशन, टाई आफ हरियाणवी पगडी, खुला मंच पर सांग प्रतियोगिता व क्रश हाल में लोक चित्रकला प्रदर्शनी, बोहिया, इंडी, पीढा, बिंडरवाल, फुलझडी मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आडिटोरियम हाल में 29 अक्तूबर को सोलो डांस फीमेल, फॉक कास्टयूम(मेल एवं फीमेल), हरियाणवी फैशन शो, हरियाणवी फोक आर्केस्ट्रा आरके सदन में हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी गजल, मोनो एक्टिंग, ओपन एयर थियेटर में हरियाणवी स्किट एंड टीट-बिट, सीनेट हाल में हरियाणवी क्विज, शार्ट फिल्म हरियाणवी, खुला मंच में सांग प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडिटोरियम हॉल में 30 अक्तूबर को हरियाणवी चौपाल, ग्रुप डांस रसिया, हास्य कवि सम्मेलन, संगीत संध्या, आरके सदन में हरियाणवी फोक इंस्ट्ररूमेंटल सोलो, वन एक्ट प्ले, ओपन एयर थियेटर में ग्रुप सांग हरियाणवी, सीनेट हाल में कविता पाठ प्रतियोगिता, हरियाणवी क्विज, खुला मंच प्रतियोगिता में सांग प्रतियोगिता, क्रश हाल में आन द स्पाट पेंटिंग व एक्जीबिशन आफ पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। आडिटोरियम हाल में 31 अक्तूबर को ग्रुप डांस हरियाणवी, ओपन एयर थियेटर में रागनी प्रतियोगिता होगी। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed