Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth took to the streets to protest against CET

Kurukshetra News: सीईटी के विरोध में सड़कों पर उतरे युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Youth took to the streets to protest against CET
कुरुक्षेत्र। सीईटी की परीक्षा  क्वालिफाई को लेकर सरकार के ​खिलाफ रोष जताते विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र। सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में युवा सड़कों पर उतर आए और जमकर रोष जताया। युवाओं ने ब्रह्मसरोवर से करनाल सीएम आवास तक की पैदल यात्रा शुरू की गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गई। यह यात्रा 20 जुलाई को करनाल में सीएम आवास पर पंहुचेगी। यात्रा शुरू करने से पहले हवन यज्ञ किया गया।
विज्ञापन

युवाओं का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से सीईटी की परीक्षा पांच व छह नवंबर 2022 को ली गई थी, इस परीक्षा में 11 लाख 22 हजार विद्यार्थियाें ने भाग लिया था। जबकि तीन लाख 57 हजार विद्यार्थियाें क्वालिफाइ किया, लेकिन सरकार की बनाई गई पॉलिसी के तहत पोस्ट के अनुसार चार गुना अभ्यार्थियों को ही मेंस की परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा, प्रदेश सरकार सीईटी के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

यह यात्रा 20 जुलाई को करनाल में सीएम आवास पर सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल के नेतृत्व में पंहुचेगी। उनका कहना है कि जब तक सरकार का ध्यान युवाओं की ओर आकर्षित नहीं होता, युवाओं व खिलाड़ियों के हित में खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सीईटी के नाम पर युवाओं को गुमराह ना करे। इस यात्रा में छात्र युवा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भारत बराड़, उपाध्यक्ष शुभम राणा,कैंपस अध्यक्ष मनदीप सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल व आयुष आदि युवा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुमारी शैलजा, रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी यात्रा में होंगी शामिल : सुरेश गुप्ता
पद यात्रा शुरू किए जाने के अवसर पर समर्थन देने के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता पहुंचे और हवन यज्ञ में भी भाग लिया। उन्होंने बताया कि करनाल में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी शैलजा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस नेता किरण चौधरी शामिल रहेंगी। गुप्ता ने कहा प्रदेश की खटटर सरकार ने बेरोजगारी के तमाम रिकार्ड तोड़ दिए। हरियाणा आज देश में बेरोजगारी के मामले में एक नम्बर पहुंच चुका है जिस कारण आज प्रदेश क्या युवा देश से पलायन करने पर मजबूर है। युवा अधिकार यात्रा भाजपा सरकार को नींद से जगाने तथा युवाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लक्ष्मी कान्त शर्मा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है और उनके हक के लिए हमेशा लड़ती रहेगी। यह यात्रा पूर्ण रूप गैर राजनैतिक रूप से तिरंगे के नीचे निकाली जा रही है, जिसे कांग्रेस पूरी तरह समर्थन करती है। इस दौरान किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन चीमा, आनंद जाखड़, कृष्ण सात रोड, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुलखराज अरोड़ा, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिमला सिरोहा, कांग्रेस नेता नरेश शर्मा, बलजीत सिंह कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पंचाल, शिव कुमार पराशर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed