फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth should cooperate in the new construction of the nation: Dr. Mukesh Aggarwal

राष्ट्र के नव निर्माण में सहयोग करें युवा : डॉ. मुकेश अग्रवाल

Tue, 17 Sep 2024 06:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 17 Sep 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Youth should cooperate in the new construction of the nation: Dr. Mukesh Aggarwal
कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में भारतीय रेडक्रॉस समिति, हरियाणा राज्य शाखा की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर (लड़कों के लिए) का सोमवार को खत्म हो गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश अग्रवाल, राज्य महासचिव, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी राज्य शाखा, चंडीगढ़ ने शिरकत की। मुख्य अतिथि डाॅ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि रेडक्रॉस विश्व का सबसे बड़ा सेवाभावी संगठन है। भारतीय संस्कृति के अनेक ऐसे सूत्र हैं जो मानव को मानव की सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य बन कर रेड क्रॉस के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें और राष्ट्र के नव निर्माण में सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा मानव कल्याण, श्रद्धा, विश्वास, बुजुर्गों की सेवा के आदर्शों को अपने जीवन में लागू करें। रेडक्रास संगठन का मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता जैसे सिद्धांतों में विश्वास है। मुझे प्रसन्नता है कि रेड क्रॉस हरियाणा ने सेवा और अन्य दूसरे सामाजिक कार्यों में पूरे भारत में अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है। जरूरतमंदों की सेवा हो, रक्तदान हो, सभी में रेडक्रॉस हरियाणा अपनी एक अलग पहचान रखता है। हम सभी को उस स्थान को बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित होना है।
विज्ञापन



शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने मुख्य अतिथि डॉ. मुकेश अग्रवाल, राज्य महासचिव, भारतीय रेडक्राॅस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा, चण्डीगढ़ का शिविर में पहॅुचने पर स्वागत किया। उन्होंने मुख्य अतिथि के समक्ष 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान की गई गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




मुख्य अतिथि डॉक्टर मुकेश अग्रवाल ने शिविर के दौरान आयोजित भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य रूप से सी आर एम जाट कॉलेज के युवा नवनीत शर्मा को सर्वश्रेष्ठ युवा एवं राजकीय महाविद्यालय नारनौल को सर्वश्रेष्ठ टीम के खिताब से नवाजा गया तथा डॉक्टर सौरव त्रिखा, परशुराम कॉलेज को सर्वश्रेष्ठ काउंसिलर खिताब दिया गया। इस अवसर पर संयुक्त शिविर निदेशक सर्वजीत सिंह, रिसोर्स पर्सन सुरेन्द्र श्योराण, एमसी धीमान, सुनील पहाड़िया, नरेन्द्र कुमार, संजीव शर्मा, दिनेश कुमार, अजय कुमार, रंजीत कुमार और सुनील कुमार उपस्थित थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed