{"_id":"688d18fd742010dcbb0fdc9a","slug":"youth-should-contribute-to-the-progress-of-the-country-by-staying-away-from-drugs-joshi-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-139826-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे से दूर रहकर युवा देश की तरक्की में दें योगदान : जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे से दूर रहकर युवा देश की तरक्की में दें योगदान : जोशी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला रेड क्रॉस भवन में अधिकारियों की बैठक लेते महासचिव महेश जोशी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रेडक्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस का मुख्य कार्य मानव सेवा है। समाज में फैली बुराइयों के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से बचने के लिए प्रेरित करना है।
हरियाणा रेडक्रॉस समिति के महासचिव महेश जोशी ने शुक्रवार को रेडक्रॉस समिति कुरुक्षेत्र का निरीक्षण किया और जिला शाखा की ओर से चलाई जा रही सभी गतिविधियों की जांच की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा युवाओं के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में युवाओं को नशे से बचना चाहिए और अपना कीमती समय खेलों व पढ़ाई में लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आए दिन सड़क पर होने वाले हादसे में समय पर प्राथमिक चिकित्सा मुहैया करवाकर बचाना संभव है। इसके लिए रेडक्रॉस की ओर से अलग-अलग स्थानों में शिविर लगाकर प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया जाता है। युवाओं को ऐसे शिविरों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए और लिए गए प्रशिक्षण का जरूरत पड़ने पर प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
इस मौके पर अंजू कश्यप, जिला प्रशिक्षण अधिकारी ओमप्रकाश, हरि सिंह, सहायक प्रकाश चंद्र, हिम्मत सिंह, जोगिंदर सिंह सहित अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।