{"_id":"614f79e98ebc3efb882e6f8f","slug":"youth-ran-in-barna-under-mega-fit-india-program-kurukshetra-news-knl84427588","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बारना में दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बारना में दौड़े युवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहरू युवा केंद्र युवा एवं इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में गांव बारना में मेघा फिट इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहीद सुरेंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
कार्यक्रम आयोजक राजपाल पांचाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इससे पूर्व एक तिरंगा यात्रा गांव बारना स्थित दादा खेड़ा प्रांगण से शुरू होकर कार्यक्रम स्थल तक गई। इस दौरान पूरा आसमान भारत माता के जयकारों से गूंज गया। इस दौरान 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गांव बारना के अलावा आस-पास के अन्य गांवों के युवाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गांव हथीरा निवासी गुलशन प्रथम, रवि द्वितीय और रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नगद राशि इनाम स्वरूप भेंट की गई। प्रतियोगिता में कबड्डी कोच लाभ सिंह व कोच देवीदयाल निर्णायक की भूमिका निभाई।
मुख्यातिथि देवीदयाल शर्मा ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों को भी अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। खेल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। कार्यक्रम के आयोजक राजपाल ने इंडियन रिसोर्स एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन ने संस्था के सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित किया गया। नेहरू युवा केंद्र की लेखाकार कांता बतान ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में बताया कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करता है। कार्यक्रम के दौरान वेद प्रचारक जयपाल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित रागनियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पर लाभ सिंह, देवीदयाल, बुरू राम, बाल विकास समिति के अध्यक्ष अमित कमोदा, दीपक मुदगिल, अमनप्रित व विजय कुमार उपस्थित रहे।