{"_id":"62f6b9b807ec4c4497640971","slug":"youth-played-an-active-role-in-every-field-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1177442136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर क्षेत्र में युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर क्षेत्र में युवाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा की अगुवाई करते खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह।
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा लाखों शहादतों के बाद देश आजादी का दिन देख पाया है। आजादी के महत्व को हमारे युवाओं ने अच्छी तरह से समझा है। सीमा पर देश की रक्षा से लेकर खेल राजनीति हर क्षेत्र में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई है। हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर प्रत्येक देशवासी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। वे शुक्रवार को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा की अगुवाई कर रहे थे।
इससे पहले खेल राज्यमंत्रीने मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की प्रतिष्ठा व गरिमा का प्रतीक है। इसकी आन, बान व शान को बनाए रखना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। यह देशवासियों के लिए ऐतिहासिक क्षण है कि देश आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। देश की स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार हुआ है कि हमारा यह राष्ट्रीय उत्सव हर घर का उत्सव बन गया है।
आह्वान किया कि आजादी का पर्व भी मिलजुल कर उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए। इससे देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत होगी और विशेषकर युवाओं को यह जानने का अवसर मिलेगा कि कितनी कुर्बानियों के बाद हमें अपना राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिला है। खेल मंत्री ने कहा कि 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने 61 मेडल जीतकर देश की झोली में डाले। यह सब देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। कुल मेडल में से लगभग 33 प्रतिशत भागीदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की रही।
विज्ञापन
खेल मंत्री के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि यह मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा सिंचाई विभाग के विश्राम गृह से शुरू होकर मेन चौक कुरुक्षेत्र रोड, कैथल रोड से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई। यहां शहीदों को नमन किया गया। हजारों कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली में शामिल होकर विश्वास दिलाया कि वे 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।