फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth killed in vehicle collision, one injuredYouth killed in vehicle collision, one injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, ताऊ जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Youth killed in vehicle collision, one injuredYouth killed in vehicle collision, one injured
नेशनल हाईवे-152 पर गांव टीकरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सेवा सिंह वासी जखवाला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त रणबीर सिंह वासी जखवाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना सदर पुलिस को दिए अपने बयान में कर्मवीर सिंह वासी जखवाला ने कहा कि 29 जून को शाम साढ़े सात बजे उसका ताऊ सेवा सिंह और चचेरा भाई रणबीर सिंह गांव ट्यूकर से बाइक पर सवार होकर गांव मलिकपुर के लिए चले थे। रणबीर सिंह बाइक चला रहा था और सेवा सिंह उसके पीछे बैठा था। वह भी सवा आठ बजे अपनी कार में सवार होकर मलिकपुर के लिए चला था। कुछ देर बाद वह टीकरी से थोड़ा सा आगे गांव मलिकपुर की तरफ पहुंचा तो रणबीर सिंह व सेवा सिंह सड़क पर बाइक सहित नीचे बेहोश पड़े हुए थे। रणबीर सिंह के सिर व टांग में काफी चोटें लगी हुई थी। उसने एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया तथा सेवा सिंह को निजी अस्पताल भेजकर रणबीर सिंह को अपनी कार से सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां चिकित्सकों ने रणबीर सिंह की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed