{"_id":"634b14d49787564cc6598550","slug":"youth-killed-in-car-collision-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1246032131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से युवक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से युवक की गई जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। जीटी रोड पर संभालखी मोड़ के पास सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त केशव शर्मा (40) निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में धर्मेंद्र निवासी अंबाला ने बताया कि वह जीटी रोड पर शाहाबाद में एक रेस्टोरेंट पर काम करता है। उसके साथ दिल्ली का रहने वाला केशव शर्मा भी काम करता था। सुबह करीब नौ बजे वह अपने साथी केशव के साथ सामान लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह लोग संभालखी मोड़ के पास सड़क पर करने लगे तो एक कार चालक ने केशव को टक्कर मार दी।
इससे केशव सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसने केशव को शाहाबाद के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर चालक मामला दर्ज किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।