फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth injured in bike collision

Kurukshetra News: बाइक की टक्कर लगने युवक जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Youth injured in bike collision
पिहोवा। कैथल रोड पर सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना शहर में दर्ज शिकायत में गुरप्रीत सिंह निवासी खेड़ी शीशगरां ने बताया कि वह अपने ममेरे भाई हर्षप्रीत सिंह के साथ कैथल रोड पर मधु डायरी के कुछ समान लेने के लिए आया था। यहां हर्षप्रीत सड़क के साइड में कच्चे रास्ते में खड़ा था। इसी दौरान कैथल की तरफ से आए बाइक चालक ने हर्षप्रीत को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही हर्षप्रीत का सिर सड़क पर जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसने हर्षप्रीत को इलाज के लिए पिहोवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। हादसे के बाद आरोपी बाइक चालक मौके से भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed