{"_id":"64da88f3d34b2273ff039da4","slug":"youth-injured-in-accident-dies-in-pgi-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-3067-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हादसे में जख्मी युवक की पीजीआई में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हादसे में जख्मी युवक की पीजीआई में मौत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव दूधला सरकारी स्कूल के पास कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। थाना सदर में दर्ज शिकायत में भगवान सिंह निवासी गांव भौर सैयदां ने बताया कि 11 अगस्त को वह अपने बेटे नवप्रीत के साथ गांव रामनगर से जागरण से अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। उनके आगे रणजीत सिंह 32 निवासी बीड़ पिपली अपनी बाइक पर चल रहा था। जैसे ही वह गांव दुधला के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो मसाना की तरफ से आई एक कार ने रणजीत सिंह की बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से रणजीत सिंह बाइक सहित सड़क पर गिरकर जख्मी हो गया। उसने उसके परिजनों को सूचना देकर एंबुलेंस की मदद से उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सोमवार सुबह रणजीत सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। संवाद