फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth held with 24.82 grams of opium

Kurukshetra News: 24.82 ग्राम अफीम के साथ युवक काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth held with 24.82 grams of opium
कुरुक्षेत्र। सीआईए-एक ने एक युवक को 24.82 ग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी भजन सिंह उर्फ राधे निवासी बाबैन ने पुलिस टीम को देखकर अफीम से भरी डिब्बी फेंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीआईए-एक के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम शाहाबाद में अनाज मंडी टी-प्वाइंट के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान टीम को अनाज मंडी टी-प्वाइंट के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। कुछ शक होने पर पुलिस युवक की ओर बढ़ी तो युवक वहां से जाने लगा। इसी दौरान उसने अपनी जेब से एक प्लास्टिक डिब्बी निकालकर फेंक दी। टीम ने युवक को काबू करके उससे पूछताछ तथा डिब्बी को बरामद करके उसकी जांच की। जांच करने पर टीम को डिब्बी से 24.82 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शाहबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत के आदेश से जमानत पर रिहा कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed