फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth from Kaithal Jumps into Canal in Kurukshetra After Parking Car on Bridge; Divers Engaged in Search

Haryana: कार पुल पर खड़ी कर नहर में कूदा युवक, सोशल मीडिया पर बनाया वीडियो; एजेंटों पर लगाए ये आरोप

Tue, 12 May 2026 02:26 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Tue, 12 May 2026 02:26 PM IST
सार

नहर में कूदने वाले इस युवक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है। पुनीत मूल रूप से कैथल जिले के गांव कौल का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Youth from Kaithal Jumps into Canal in Kurukshetra After Parking Car on Bridge; Divers Engaged in Search
पुनीत, नहर में छलांग लगाने वाला युवक - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कुरुक्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी कार पुल पर खड़ी की और अचानक नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


कैथल के गांव कॉल का है युवक
जानकारी के अनुसार, नहर में कूदने वाले इस युवक की पहचान पुनीत के रूप में हुई है। पुनीत मूल रूप से कैथल जिले के गांव कौल का रहने वाला बताया जा रहा है।

गोताखोरों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राहगीरों द्वारा घटना की सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हालात की गंभीरता को देखते हुए गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। फिलहाल पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा नहर में युवक की तलाश के लिए सघन सर्च अभियान (रेस्क्यू ऑपरेशन) चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुनीत सोमवार रात अपनी कार लेकर घर से निकला था। घर छोड़ने से पहले उसने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड की, जिसमें उसने कलायत निवासी दो एजेंटों बिट्टू और बलजीत पर करीब साढ़े सात लाख रुपये की ठगी करने के गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक एजेंटों ने उसे न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पैसे लिए और फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। बाद में उसे लगातार टालते रहे। वीडियो में पुनीत ने बताया कि उसका स्पेन का वीजा अप्रैल में आ चुका था और वह पुराने एजेंटों से अपने पैसे वापस मांग रहा था ताकि नए एजेंट को रकम देकर विदेश जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed