फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth Festival participants enthralled the audience with dance

Kurukshetra News: युवा महोत्सव के प्रतिभागियों ने नृत्य से मोहा दर्शकों का मन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival participants enthralled the audience with dance
कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर (मैक) में किया गया। इसका उद्घाटन वीरवार को मुख्यातिथि जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने किया। युवा महोत्सव में विभिन्न विधाओं में करीब 400 युवा प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। महोत्सव में फाॅक डांस, ग्रुप फाॅक डांस, सोलो फाॅक डांस, सोलो फाॅक सांग, कविता लेखन, पेंटिंग, कोरियोग्राफी, फोटोग्राफी सहित विभिन्न विधाओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के साथ विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका अवलोकन जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने किया तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की सराहना की।
विज्ञापन


दो दिवसीय महोत्सव के समापन एवं सम्मान समारोह में 22 नवंबर को बतौर मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। सीएम महोत्सव में विजेता रहे युवाओं को सम्मानित करेंगे। साथ ही कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक डॉ. विवेक अग्रवाल (आईआरएस) तथा नेहरू युवा केंद्र संगठन (एनवाईकेएस) के राज्य निदेशक डॉ. गुरमेल सिंह बाजवा भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यातिथि जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि यूथ फेस्टिवल एक बेहतर प्लेटफॉर्म होता है, प्रतिभागी यहां से अपनी प्रतिभा को निखारते हुए जीवन में आगे बढ़ सकता है। हमें जिस भी क्षेत्र में जाना है, उसके तहत अपने जीवन रूपी लक्ष्य को ऊंचा रखना है और उसके तहत मेहनत करते हुए मुकाम को भी हासिल करना है। भारत देश युवाओं के नाम से जाना जाता है। जनसंख्या के हिसाब से 65 प्रतिशत युवाओं की हिस्सेदारी है। प्रतिभागी अपने लक्ष्य को ऊंचा रखें। असफलता हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है, हमें निराश नहीं होना है बल्कि मेहनत करते हुए अधिक ऊर्जा से अपने लक्ष्य को हासिल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि प्रदूषण, पराली जलाना, ठोस कचरा प्रबंधन, ग्रीन एनर्जी सहित जिन समस्याओं से देश जूझ रहा है, उनसे निकलने के लिए क्या किया जा सकता है। ऐसा यहां पर विद्यार्थियों ने प्रोजेक्टों के माध्यम से दर्शाया है, जोकि काफी काबिल-ए-तारीफ है। विद्यार्थियों के विचार काफी सराहनीय हैं। इससे पता चलता है कि हमारा देश युवा देश है। इस दौरान आईटीआई के प्रधानाचार्य जगमोहन ने दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव की रूपरेखा साझा की। इस मौके पर निदेशक नागेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा, नेहरू युवा केंद्र से मिशा, मंच संचालक विकास शर्मा, संजय सहित अन्य शिक्षक, सदस्य एवं स्वयंसेवक मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद

कुरुक्षेत्र। युवा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed