{"_id":"695588835b2d18d0e40263c8","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-a-recovery-van-on-the-highway-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-147833-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हाईवे पर रिकवरी वैन की टक्कर से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हाईवे पर रिकवरी वैन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। मृतक विनोद कुमार।
शाहाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंबाला जिले के गांव सबगा निवासी 30 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है।
मृतक के पिता तरसेम कुमार ने पुलिस को बताया कि विनोद पास के गांव सुभरी में सैलून चलाता था और दो बहनों का इकलौता भाई था। मंगलवार को दुकान बंद होने के कारण वह मोटरसाइकिल से सामान लेने कुरुक्षेत्र गया था। सड़क पर आगे चल रही एक रिकवरी वैन ने अचानक कट मार दिया।
इससे मोटरसाइकिल वैन की पिछली साइड से टकरा गई। विनोद सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल विनोद को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वैन चालक मौके से भाग गया। थाना शाहाबाद पुलिस ने पिता के बयान पर अज्ञात वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।