फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth cheated of 8.20 lakhs in the name of sending them to Canada, case registered

कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 8.20 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth cheated of 8.20 lakhs in the name of sending them to Canada, case registered
कनाडा भेजने के नाम पर युवक से 8.20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक एजेंट को नामजद किया है। वहीं ठगी का एजेंट हैदराबाद फरार हो गया। अब अपनी कमाई वापस पाने के लिए युवक धक्के खा रहा है। सदमे से युवक की ब्लड कैंसर पीड़ित मां की तबीयत भी बिगड़ गई है।
विज्ञापन

थाना शहर पिहोवा में दर्ज शिकायत में वार्ड नंबर एक गांधीनगर के रहने वाले सकेम्पी ने कहा कि वह विदेश जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात करनाल के एजेंट अमितेश से हुई, जिसने उसे स्टडी बेस पर कनाडा भेजने का आश्वासन दिया। उसकी बातों में आकर उसने एडमिशन फीस भरने के लिए उसे 50 हजार रुपये दे दिए। कुछ दिन बाद आरोपी ने उसे फोन पर बताया की उसका विश्वविद्यालय में दाखिला हो गया है और छह लाख रुपये अभी देने होंगे। उसकी बातों में आकर उसने करीब 5.70 लाख रुपये उसके बताए अलग-अलग खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसकेबाद आरोपी ने उसे कनाडा नहीं भेजा।
विज्ञापन

इस पर उसने फिर आरोपी को फोन किया तो उसने बताया कि उसका काम चल रहा है और जल्द ही वीजा आ जाएगा। उसके बाद आरोपी ने कहा कि मार्च 2020 में लॉकडाउन लग गया था, इसलिए इंतजार करना पड़ेगा। कुछ समय बाद उस व्यक्ति ने उससे दो लाख रुपये की मांग की। उसने आरोपी को कुरुक्षेत्र में दो लाख रुपये दिए। इसके बाद उसके खाते में एडमिशन के लिए भरी हुई फीस वापस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने एजेंट को कहा कि फीस वापस आ गई है तो उसने जवाब दिया कि वह अभी पता करके बताता है। काफी समय तक उसका कोई जवाब नहीं आया तो उसने दोबारा संपर्क किया तो वह तैश में आ गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। वह उसके करनाल स्थित कार्यालय पहुंचा तो देखा कि वहां ताला लगा हुआ था। आसपास पूछने पर पता चला की वह अपना ऑफिस बंद कर परिवार सहित हैदराबाद फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed