{"_id":"6821070f865ff24b3802d43b","slug":"youth-arrested-with-illegal-weapon-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-135544-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में थानेसर निवासी रजत वर्मा को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से कारतूस मिला। शनिवार को सुभाष मंडी चौकी की टीम ज्ञान मंदिर के पास मौजूद थी तभी टीम को उसी समय गुप्त सूचना मिली कि उक्त आरोपी के पास हथियार है और वह मंदिर के पास किसी किसी वाहन का इंतजार कर रहा है। टीम ने 18 मंजिला ज्ञान मंदिर के पास निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद उक्त आरोपी वहीं घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसकी टीम ने शक के आधार पर काबू तलाशी तो उसके पास से उक्त हथियार बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश करने के उपरांत एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 19 गोवंश मुक्त कराए
पिपली। थाना सदर पुलिस ने 19 गोवंश को तस्करों से मुक्त करवा यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव भगरा के निवासी नादिम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली कि पिपली चौक के पास एक ट्रक में बेरहमी से ठूंस-ठूंस कर गोवंश भरे हुए हैं, जिनकी तस्करी की जा रही है। सूचना पर टीम ने मौका पर पहुंचकर ट्रक को काबू कर चालक को काबू किया। ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक से 19 गोवंश ठूंस-ठूंस कर भरे मिले, जिन्हें टीम ने मुक्त करवाया। आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।