फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested with 33 grams of heroin, smack, sent to jail

33 ग्राम हेरोइन, स्मैक के साथ युवक काबू, भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested with 33 grams of heroin, smack, sent to jail
पुलिस ने सोमवार को एक युवक को काबू करके उसके कब्जे से 33 ग्राम हेरोइन और स्मैक बरामद की। पुलिस ने आरोपी वरुण वासी चक्रवर्ती मोहल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर उसके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस उप-अधीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि 17 अक्तूबर को सीआईए-1 की टीम झांसा रोड पर भद्रकाली मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि वरुण नशीले पदार्थ बेचने का धंधा करता है। आरोपी रोजाना शाम करे शेख चेहली मकबरे के पास गली में खड़ा होकर हेरोइन और स्मैक पीने वाले नशेड़ियों को बेचता है। वह आज भी हेरोइन और स्मैक बेचने के लिए आने वाला है। इसके बाद डीएसपी नरेंद्र सिंह के साथ टीम ने दर्रा खेड़ा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद पुलिस को एक युवक आता दिखाई दिया। शक होने पर उन्होंने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 33 ग्राम हेरोइन और स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके आरोपी वरुण को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed