फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Youth arrested including five kilos of sawdust poppy

बाइक चालक पांच किलो चूरा पोस्त के साथ काबू, दो दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested including five kilos of sawdust poppy
कुरुक्षेत्र। एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक बाइक चालक को काबू कर उसके कब्जे से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। आरोपी ये चूरा पोस्त सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजू वासी कतलाड़ी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम मोहनपुर बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि संजीव कुमार उर्फ संजू चूरा पोस्त बेचने का धंधा करता है। वह आज भी चूरापोस्त बेचने के लिए बाइक पर कतलाड़ी से शाहाबाद आ रहा है। सूचना मिलने के बाद टीम ने शाहाबाद के डीएसपी आत्मा राम को साथ लेकर कतलाड़ी के पास नाकाबंदी करके जांच करनी शुरू कर दी। कुछ देर के बाद पुलिस को एक बाइक सवार गांव की तरफ से आता दिखाई दिया, जिसकी बाइक पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखा हुआ था। शक होने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और उसकी बाइक पर रखे कट्टे की तलाशी ली तो कट्टे से पांच किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज करके आरोपी संजीव कुमार उर्फ संजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है ताकि मुख्य सप्लायर को भी काबू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed